Big change in LPG cylinder prices from August 1, 2025: कमर्शियल गैस हुई सस्ती, घरेलू उपभोक्ताओं को नहीं मिली राहत!

admin
3 Min Read

नई दिल्ली: तेल विपणन कंपनियों (Oil Marketing Companies – OMCs) ने 1 अगस्त 2025 से LPG सिलेंडर की कीमतों में कटौती का ऐलान किया है। इसके तहत, 19 किलो वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर के दाम में ₹33.50 की कमी की गई है। ये नई दरें आज से प्रभावी हो गई हैं, जिससे होटल, रेस्तरां और छोटे व्यवसाय करने वाले उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिली है।हालांकि, घरेलू गैस सिलेंडर (14.2 kg) की कीमतों में इस बार कोई बदलाव नहीं किया गया है। दिल्ली में 14.2 किलो का सिलेंडर पहले की तरह ₹853 में ही उपलब्ध है।प्रमुख शहरों में कमर्शियल गैस सिलेंडर की नई दरें:दिल्ली: कमर्शियल सिलेंडर की कीमत घटकर ₹1,631.50 हो गई है, जो पहले ₹1,665 थी। यानी, राजधानी में ₹34 की कमी आई है।मुंबई: यहां कमर्शियल सिलेंडर की नई कीमत ₹1,582.50 हो गई है, जबकि जुलाई में यह ₹1,616 थी। इस प्रकार, यहां ₹33.50 की राहत मिली है। यहां घरेलू सिलेंडर की कीमत ₹852.50 ही बनी हुई है।कोलकाता: अब यहां कमर्शियल सिलेंडर ₹1,734 में उपलब्ध होगा, जो पहले ₹1,769 था। यानि, ₹35 की कमी आई है। घरेलू उपभोक्ताओं के लिए सिलेंडर अभी भी ₹879 में ही मिल रहा है।चेन्नई: 1 अगस्त से यहां कमर्शियल सिलेंडर की कीमत ₹1,790 हो गई है, जो जुलाई में ₹1,823.50 थी। यहां भी ₹33.50 की राहत मिली है। चेन्नई में घरेलू सिलेंडर की दर ₹868.50 है।घरेलू LPG सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं:इस बार घरेलू उपभोक्ताओं को कोई राहत नहीं मिली है। 14.2 किलो घरेलू LPG सिलेंडर की कीमतों में अप्रैल 2025 से स्थिरता बनी हुई है, जब उनकी कीमत में ₹50 की वृद्धि की गई थी। वर्तमान में, यह दिल्ली में ₹853, कोलकाता में ₹879, मुंबई में ₹852.50 और चेन्नई में ₹868.50 में उपलब्ध है।कमर्शियल गैस सिलेंडरों की दरों में हुई इस कटौती के कारण, रेस्तरां और ढाबों में इस्तेमाल होने वाली गैस थोड़ी सस्ती हो गई है। इस कारण यह उम्मीद की जा सकती है कि खाद्य पदार्थों की कीमतों में भी कुछ राहत मिल सकती है।14.2 KG सिलेंडर के लिए LPG गैस की वर्तमान मूल्य सूची:शहरआज की कीमतनई दिल्ली₹ 853.00मुंबई₹ 852.50गुड़गांव₹ 861.50बेंगलुरु₹ 855.50चंडीगढ़₹ 862.50जयपुर₹ 856.50पटना₹ 942.50कोलकाता₹ 879.00चेन्नई₹ 868.50नोएडा₹ 850.50भुवनेश्वर₹ 879.00हैदराबाद₹ 905.00लखनऊ₹ 890.50त्रिवेंद्रम₹ 862.00

Share this Article
Leave a comment